रायडीह: रायडीह के लालडिपा सुदरवर्ती क्षेत्र में पीसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
Raidih, Gumla | Apr 9, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के लाल डिपा सुदर वर्ती इलाके में अब विकास की नई राह खुलने जा रही है। घने जंगल, झाड़-झंखाड़, चट्टानों और पहाड़ियों से घिरे इस दुर्गम क्षेत्र में जहां पैदल चलना भी मुश्किल था, वहां अब पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल एक किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है।