मखदुमपुर: ₹5 हजार घूस लेते मखदुमपुर अंचल अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बुधवार के दिन 12 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल अमीन अनिल कुमार को ₹5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राम चौधरी ने बताया कि ओवा गांव निवासी विमलेश कुमार ने जमीन मापी के नाम पैसा मांगने का आरोप लगाया था। जो सही पाया गया।