गायघाट: बोआरीडीह पंचायत में खरीफ कृषि इनपुट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम ने एक सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र की बोआरीडीह पंचायत में खरीफ फसल क्षति कृषि इनपुट अनुदान राशि में कथित बंदरबांट का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने योग्य किसानों के साथ बैठक कर मामले पर चर्चा की।