जामताड़ा: जामताड़ा में बरनवाल महिला समिति का धूमधाम से सावन महोत्सव
जामताड़ा के गायछांद मोहल्ले में बरनवाल महिला समिति ने सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। रीता बरनवाल ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक प्रेम बढ़ाने के लिए होता है। महिलाएं पारंपरिक हरे वस्त्रों में सज-धज कर शामिल हुईं और मिलकर महोत्सव की खुशियां मनाईं।