महोबा: खरेला के एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 10, 2026 महोबा के खरेला कस्बा निवासी 40 वर्षीय भरत पुत्र मोतीलाल ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिसके चलते व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।