चंदौसी: भगतपुर पहली गांव में सड़क निर्माण और श्मशान घाट में कर्मशाला ना होने पर नाराजगी
गांव भगतपुर पहली में शव के अंतिम संस्कार को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद रविवार शाम 5 बजे के करीब ग्राम प्रधान की ओर से कुछ युवकों को लगाकर सफाई कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सफाई को महज खानापूर्ति बताते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि केवल सफाई कराने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। अंतिम संस्कार के लिए सड़क का नवीन निर्माण कराया जाये