कोल: सर्किट हाउस के पास से पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मोबाइल व ₹3090 किए बरामद
Koil, Aligarh | Mar 4, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सर्किट हाउस से आगे पेट्रोल पंप के पास सड़क से तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विजयकांत के द्वारा बताया गया कि कब्जे से लूट के मोबाइल फोन बेचने के बाद प्राप्त हुई ₹3090 धनराशि बरामद की गई है। सोमवार को अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।