कोल: नगर निगम टीम ने बड़े बकायेदारों पर की सीलिंग और तालाबंदी की कार्रवाई
Koil, Aligarh | Mar 4, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र में नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा करदाताओं से अपील है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान अवश्य जमा करें।