कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल, गोली मारकर जान से मारने की भी दी धमकी
Koil, Aligarh | Mar 4, 2024 थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी को पीटकर घायल करने के बाद गोली मारकर जान से मारने की दी धमकी। पीड़ित के अनुसार उसका पति बेवजह प्रताड़ित करता है और विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट कर दी, जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संदर्भ में महिला ने सोमवार करीब 4 बजे पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।