कोल: गुड़िया बाग निवासी पीड़ित पिता नाबालिग गुमशुदा बेटे को तलाशने के लिए रहा दर-दर भटक,न्याय की गुहार लेकर पहुँचा SSP कार्यालय
Koil, Aligarh | Mar 4, 2024 थाना देहलीगेट इलाके के गुड़िया बाग से गुमशुदगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित पिता 5 माह से गुमशुदा 13 वर्षीय अपने बेटे को तलाशने के लिए दर-दर भटक रहा है। सोमवार को पीड़ित पिता प्रार्थना पत्र लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंचा जहां एसएसपी से मुलाकात ना होने पर पीड़ित पिता को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।