कोल: छेरत के पास एक मैरिज होम के सामने हुए गोली कांड में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Mar 4, 2024 थाना जवाँ क्षेत्र के छेरत के पास एक मैरिज होम के सामने बीते दिनों बाइकों पर सवार बदमाशों के द्वारा शादी में मिला दहेज लूटने का प्रयास किया गया था। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की थी जिसमे 35 वर्षीय युवक गोली लगने से घायल हुआ था।पुलिस के द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।2 आरोपी गिरफ्तार।