धनौरा: बछरायूं थाना क्षेत्र में साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा को किया गिरफ्तार, बछरायूं पुलिस की कार्रवाई
बछरायूं थाना क्षेत्र में साली से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि आरोपी मुशाहिद पुत्र रहीस अहमद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ साली से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।