बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्रवाई
रविवार को रात आठ बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिलासपुर ने अपने सर्कल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के प्रति जागरूक किया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के