हुज़ूर: भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 3 महीने पहले कोलार पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को हाई कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। सोमवार को उसकी रिहाई होना थी। रविवार की देर रात उसे अचानक हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी। मामले की जांच हो रही है।