हुज़ूर: भोपाल में आयकर भवन के बाहर कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ दिया धरना, पुलिस बल की रही तैनाती
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 भोपाल में आयकर भवन के बाहर कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के धरने को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया ।