हुज़ूर: सेंट्रल जेल भोपाल में बंद कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 3 महीने पहले कोलार पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को हाई कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी व सोमवार को उसकी रिहाई होना थी। रविवार की देर रात उसे अचानक हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।