हुज़ूर: भोपाल स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन का किया गया स्वागत, अयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 सोमवार को राजधानी भोपाल से गए 1344 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या से वापस आ गया। ढोल-नगाड़े, जय श्री राम के जयघोष और भक्ति मय माहौल में भोपाल रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत हुआ। इस दौरान यहां वापस लौटने वाले लोग कई तरह की भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुति दे रहीं थी।