हुज़ूर: भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस झूठ परोस कर भाजपा को करती है बदनाम
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर हमेशा मध्य प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। यह बात भाजपा के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कही है। उन्होंने कहा कि चाहे पूर्व सीएम दिग्विजय हों या पूर्व सीएम कमलनाथ हों हमेशा से झूठ बोलकर भाजपा व मध्य प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। वहीं, अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी एक झूठी वीडियो को वायरल किया है।