झाझा: मुंगेर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय बाल विज्ञान संगोष्ठी 2026 में झाझा के छात्र ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Jhajha, Jamui | Sep 27, 2026 शनिवार को मुंगेर के सेमिनार हॉल में आयोजित प्रमंडल स्तरीय बाल विज्ञान संगोष्ठी 2026 में महात्मा गांधी स्मारक +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाझा के कक्षा नौवीं के छात्र शौर्य प्रताप यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी। रविवार को दोपहर 12 बजे शौर्य के पिता सुनील कुमार ने बत