ऊंचाहार: मीरगंज बहेरवा गांव में छत पर चढ़कर तोड़फोड़ करने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से की गुहार
ऊँचाहार क्षेत्र के मीरगंज बहेरवा गांव के आशीष कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि,बीती 9 तारीख को गाँव के कुछ लोगों ने उसकी छत एसी के पाइप को तोड़ दिया और आउटर बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया, जब वो छत पर पहुंचा, तो सभी लोग उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गये, आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की।पीड़ित ने सीएम, एसपी आदि अधिकारियों से गुहार लगाई है।