जगाधरी: शादीपुर सूने पड़े मकान से सोने चांदी के जेवर के साथ अन्य सामान हुआ चोरी पुलिस को दी शिकायत मामला दर्ज
राकेश कुमार ने जानकारी देते बताया कि वह शादीपुर में स्कूल के अंदर रात के समय चौकीदारी का काम करते हैं। हर रोज की तरह वह मकान को ताला लगाकर स्कूल चले गए थे। सुबह लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा था ।अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर के साथ अन्य सामान भी चोरी हो चुका था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।