जगाधरी: साढ़ौरा दिन दहाड़े ही मकान का ताला तोड़ने की की कोशिश महिला के शोर मचाने पर ऑटो कार सवार चारों युवक हुऐ फरार
दीपक ने बताया कि उसकी पड़ोस की भाभी ने उसे फोन किया था कि आपका मकान का ताला तोड़ दिया गया है। मौके पर पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरे में भी तेज रफ्तार से निकलती ऑटो कार की तस्वीरें कैद हुई है। महिला के शोर मचाने पर वह चारों अपनी कार के साथ भाग खड़े हुए थे। पहले उन्होंने इस महिला से रास्ता पूछा था। महिला के शोर मचाने से चोरी होने से बच गई।