मोठ: बुखारा गांव में शरीर पर जवारे धारण करने वाली जानकी देवी की भव्य शोभायात्रा, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव
Moth, Jhansi | Oct 18, 2026 झांसी के बुखारा गांव में शरीर पर जवारे धारण करने वाली जानकी देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गौरैया माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह माता रानी का स्वागत कर तिलक किया। डीजे की धुन पर महिलाएं और बच्चे झूमते नजर आए। मंदिर में भव्य महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।