रजौन: जोहराचक में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Rajaun, Banka | May 4, 2025 रजौन प्रखंड अंतर्गत जोहराचक गांव के पास अखंड हरीनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में 251 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं ।जय श्रीराम और जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया ।रविवार की संध्या करीब 5:00 बजे पूजा-अर्चना के बाद कलशों की स्थापना की गई।