रजौली: तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत, पिंकी भारती के साथ समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार देर शाम 8 बजे रांची जाने के दौरान रजौली थाना मोड़ पहुंचे, जहां राजद की पूर्व प्रत्याशी पिंकी भारती ने सैकड़ों समर्थकों संग भव्य स्वागत किया। इस दौरान राजेंद्र यादव, संजय यादव, मेवा लाल राजवंशी समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे और नारेबाजी से माहौल गूंज उठा,जहां से श्री यादव पुनः रांची के लिए रवाना हो गए। 6:30 am