रामगंजमण्डी: खैराबाद बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज का सामान ले जा रही ट्रॉली पलटी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
रामगंजमंडी के खैराबाद बॉयपास पर रेलवे ओवरब्रिज का समान ले जाते समय एक ट्रेक्टर-ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घटित हुई। जिसके चलते सड़क पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसी समय वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर ट्रॉली की चपेट में आने से बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होते होते टल गया।