मोहम्मदी: दतेलीकला के व्यक्ति ने मितौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात पर ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकालने का लगाया आरोप
दतेली कला निवासी पवन दीक्षित पुत्र राजेंद्र दीक्षित ने मितौली थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि प्रार्थी पंजाब नेशनल बैंक का पिपरझाल में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। लगभग 1:30 बजे के आसपास कोई अज्ञात व्यक्ति बैग में रखें ₹1.44 लाख निकाल कर भाग गया। जिसको लेकर मितौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई है।