मोहम्मदी: गलकई भट्टे के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
धर्मपाल पुत्र लल्लू निवासी जमुका मोहम्मदी से अपने घर जमुका वापस आ रहे थे तभी गलकई भट्टे के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मपाल को अस्पताल भिजवाकर ट्रक को कब्जे में लिया। अस्पताल में डॉक्टर ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आज परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे है।