मोहम्मदी: देवीसहायपुरवा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर लगाया मारपीट का आरोप
देवीसहायपुरवा निवासी रुक्मणी पत्नी हरपाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विपक्षीगण लालू पुत्र श्याम बिहारी व रामसागर पुत्र श्री राम प्रार्थिनी के खेत में भैंस चरा रहे थे। मना करने पर प्रार्थिनी के साथ मारपीट करने लगे जिसकी शिकायत प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक खीरी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर की।