पीरो: पीरो में नाली पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद का बुलडोजर चला, सीढ़ी हुई ध्वस्त
Piro, Bhojpur | May 12, 2026 पीरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 में नाली पर किए गए अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। कामख्या प्रसाद द्वारा नाली पर बनाई गई सीढ़ी को नगर परिषद की टीम ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल मची रही और लोगों की भीड़ जुट गई।