कोलेबिरा: जनगणना 2027: विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने की स्व-गणना, लोगों से सहयोग की अपील
कोलेबिरा: बुधवार सुबह 10 बजे विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने अपने आवास खूंटीटोली में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही प्रभावी योजना और नीति निर्माण का आधार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना में सहयोग करें और सही जानकारी दें, ताकि क्षेत्र के विकास को मजबूती मिल सके।