देवास। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वर्मा के नेतृत्व में महिला अधिवक्ताओं के व्यावसायिक विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से "Court Skills & Career Development of Lady Advocates" विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खेड़ापति इंटरनेशनल होटल, कोठी रोड देवास में संपन्न हुआ।
कार्यशाला की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डिज़िग्नेटेड सीनियर एडवोकेट सुधा श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, इंदौर की प्रिंसिपल एवं डीन प्रो. डॉ. गीतांजलि चंद्रा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिला अधिवक्ताओं को इफेक्टिव कोर्टरूम एडवोकेसी, लीगल ड्राफ्टिंग, क्लाइंट कम्युनिकेशन, प्रोफेशनल एथिक्स, करियर डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी तथा लीडरशिप एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग फॉर वूमेन इन लॉ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मुख्य वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सतत अध्ययन, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने महिला अधिवक्ताओं को अपने कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वर्मा ने कहा कि महिला अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की सशक्त कड़ी हैं। उनके व्यावसायिक विकास, सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण उन्नति के लिए अभिभाषक संघ को सदैव सक्रिय और संवेदनशील भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने सहभागिता की और इसे ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन दोपहर में लंच के साथ हुआ।
"महिला अधिवक्ताओं का सम्मान, सशक्त अभिभाषक संघ की पहचान" के संदेश के साथ कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking