जरा सामने तो आओ छलिए... गीत संगीत संध्या कार्यक्रम से गीतकार भरत व्यास और चरित्र अभिनेता बीएम व्यास को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर । अमन कला केंद्र द्वारा शनिवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम हॉल में गीतकार पंडित भरत व्यास की 44 वीं पुण्यतिथि व चरित्र अभिनेता बी एम व्यास की स्मृति में कार्यक्रम जरा सामने तो आओ छलिए ... गीत संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अमन कला संस्थान के अध्यक्ष एम रफ़ीक कादरी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम थे ,अध्यक्षता यामिनी जोशी पुत्री बी एम व्यास व डॉ श्याम अग्रवाल ने की।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी , डॉ हिमांशु दाधीच, वरिष्ठ पत्रकार सैयद अख्तर अली, डॉ अजय जोशी, चेतन प्रकाश सोनी, लिम्का अवार्ड विजेता एल के गोस्वामी , मास्टर अमीर, एम आर कुकरेजा थे ।कार्यक्रम में एम रफीक कादरी ने आ लौट के आजा मेरे मीत, जरा सामने तो आओ छलिए ,आधा है चंद्रमा रात आधी ,ए मालिक तेरे बंदे हम ने सुनाकर भरत व्यास बी एम व्यास को स्वरांजलि श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी ने यूं तो हमने लाख हंसी देखे हैं तुमसा नहीं देखा ,डॉ नरेश पोपली ने में गलियो का राजा तू महलों की रानी, प्रदीप खत्री ने छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए ,दीपक खत्री ने सारंगा तेरी याद में, डॉ हिमांशु दाधीच ने ज्योत से ज्योत जगाते चलो ,एम आर कुकरेजा ने हाँ दीवाना हूं मैं गम का मारा हुआ ,कार्यक्रम में सिराजुद्दीन खोखर ,जावेद मिर्जा ,राकेश सारस्वत ,विवेकानंद आर्य, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ,एल के गोस्वामी ने पण्डित भरत व्यास के लिखें गीत व बी एम व्यास की फिल्मों के गीत पेश कर श्रद्धांजलि दी ।
संचालन एम रफीक कादरी ने किया।