कोठी महल: सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान चार मंजिला भवन अचानक भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक चार मंजिला भवन भरभराकर गिर पड़ा। भवन गिरते ही पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल गया और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामला नरसिंह घाट क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। यहां हरियाणा सेवा आश्रम से