लातेहार: उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की समीक्षा की, समय पर लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
लातेहार:उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।