सिरसागंज: अरांव पुलिस ने गांव बामई के पास युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
थाना अरांव पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीटू उर्फ सतेन्द्र पुत्र सूरतराम निवासी कुंजपुर हवेली को बामई के पास टोडरपुर बोथरी बंबा पुलिया के निकट दबोच लिया। कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।