हुज़ूर: खाड़ी देशों की स्थिति पर सीएम मोहन यादव सतर्क, मध्यप्रदेश में खाद्य-गैस आपूर्ति की समीक्षा की
Huzur, Bhopal | Mar 10, 2026 खाड़ी देशों में उपजी परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में खाद्य और नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में खाद्य पदार्थ गैस और तेल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है|