प्रतापगढ़: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या: देवीलाल हत्याकांड में दो आरोपी दोषी, आजीवन कारावास और ₹25 हजार जुर्माने से दंडित
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के बहुचर्चित देवीलाल हत्याकांड में जिला सेशन न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया। लोक अभियोजक तरुण दास वैरागी ने बताया की सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी ने हत्या के इस मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 25 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।