धनसोई थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।धनसोई थानाध्यक्ष रितेश कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले लगभग 500 लोगों के खिलाफ BNSS की धारा 126 के तहत नोटिस भेजा गया है। इसके साथ हीं पुलिस अर्धसैनिक बलों के साथ लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।