कोसी बराज में जल भरने गया संजीत, चढ़ते वक्त छूटा हाथ और नदी में समाया! 28 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
Description
तीसरी सोमवारी के मौके पर कोसी बराज पर जल भरने पहुंचे 28 वर्षीय संजीत कुमार शर्मा के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे कोसी बराज के गेट नंबर 12 के पास पुल के सहारे ऊपर चढ़ने के दौरान उनका हाथ छूट गया और वह तेज बहाव वाली कोसी नदी में जा गिरे। घटना के बाद नेपाल APF जवानों और गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक संजीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।
#KosiBarrage #SanjitKumarSharma #Supaul #Araria #BiharNews #KosiRiver #BreakingNews #BiharBreakingNews #ThirdSomwari #Sawan #Mahadev #NepalAPF #MissingYouth #WeeHoursNews #WeeHoursNewsBihar
Bihar, India | Aug 17, 2026