बिछिया: भुआबिछिया में संजीवनी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली सौगात
27 अप्रैल, सोमवार को सुबह 10:00 बजे भुआबिछिया में संजीवनी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया l इस अवसर पर बिछिया के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने कर कमलों से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया है l खुशी की बात है कि, अब यह हॉस्पिटल के शुरू होने से क्षेत्र को लोगों को बेहतर और स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिल सकेंगी l