हसनपुर: हसनपुर के हत्याखेड़ा गांव में जादू टोने के साथ हुई मारपीट, महिला सहित 4 पर मुकदमा दर्ज
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में जादू-टोने के शक को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 8 जून की रात की है। पुलिस के अनुसार, गांव हथियाखेड़ा में दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जादू-टोने को लेकर तनाव चल रहा था।