अम्बाह में राज्य आनंद संस्थान के आचार्य आनंद क्लब द्वारा निःसंतान दंपत्तियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। “स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार” अभियान के तहत विशेषज्ञों ने जांच कर परामर्श दिया। डॉ. नेहा प्रेमी अग्रवाल ने बांझपन के कारण बताए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।