करछना: करेहा व रामपुर में अवैध मिट्टी खनन करने वाले माफिया पर उप जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
प्रयागराज जिले की करछना तहसील क्षेत्र में इन दोनों अवैध मिट्टी व बालू खनन का कारोबार तेजी के साथ किया जा रहा है। माफियाओं के द्वारा दिन और रात जेसीबी मशीन से खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहे हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर बुधवार देर रात एसडीएम करछना तपन कुमार मिश्रा ने शक्ति अपनाते हुए पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर बड़ी कार्यवाही किया।