बहराइच में बीच रोड पर दंपति से मारपीट, वीडियो वायरल,
कोर्ट में पेशी पर आए पति-पत्नी पर बीच सड़क हमला!
SP ऑफिस के पास मारपीट, महिला समेत दंपति की पिटाई का वीडियो वायरल!
बहराइच। जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का एक मामला सामने आया है। न्यायालय में पेशी पर आए पति-पत्नी पर बीच सड़क पर हमला किए जाने का आरोप है।
आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपति मोतीपुर क्षेत्र के चौधरी गांव के निवासी हैं और न्यायालय में पेशी के सिलसिले में बहराइच आए थे।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।