लखीमपुर: डीएम को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने श्रीनगर व सदर विधायक के खिलाफ सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधान एकत्रित हुए हैं। जिला अध्यक्ष ने श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी व सदर विधायक योगेश वर्मा पर मारपीट कर मीटिंग हॉल से भाग देने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया है।