लखीमपुर: कलेक्ट्रेट में बालू ड्राइवर व बालू व्यवसायियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, शारदा नगर खदान के पट्टा धारकों पर लगाए आरोप
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए बालू ड्राइवर व बालू व्यवसाईयों ने शारदा नगर खदान के पट्टा धारकों के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा है। बालू व्यवसाई मनोज कुमार मिश्रा ने शारदा नगर में खदान पट्टा धारकों पर फर्जी रॉयल्टी रसीद पर बालू निकासी वह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।