लखीमपुर: घर से रिश्तेदारी में गए बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में मछेछा चौराहे के पास मिला शव,परिजनों में छाया मातम
शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत सिधौली थाना क्षेत्र के कटिया बुजुर्ग निवासी 62 वर्षीय महिपाल पुत्र बनवारी लाल बीते दिन अपने रिश्तेदारी में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में आ रहे थे। रास्ते में मछेछा चौराहे के पास प्रीति शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिपाल का शव मिला है। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।