ओयल चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। घरानों में आए दिन चोरी की घटना के मामले सामने आ रहे हैं। ओयल के तकिया गांव और ओयल टीचर्स कालोनी में चोरों ने आलग-अलग दो जगहों से पच्चीस हजार रुपये की नगद और करीब लाखों के जेवर चोरी कर फरार हो गए हैं। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।