लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को रंडौहा गांव से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज एक आरोपी को रंडौहा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी बैजू पुत्र बुधई के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपों के खिलाफ फूलबेहड़ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आने न्यायालय में पेश किया है।